राजभाषा प्रतियोगिता के विजेता सीजीएम के हाथों पुरस्कृत

कोरबा, 2 अक्टूबर। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में 14 से 29 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़े का समापन ऑफिसर्स क्लब में हुआ। क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार ने हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में संध्या नेताम प्रथम, रोहित द्वितीय और कृति दुआ तृतीय रहीं। हिंदी टिप्पण आलेखन, चित्र आधारित कहानी लेखन, हिंदी व्याकरण ज्ञान, कविता पाठ और तात्कालिक भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में रुबीना सिद्दीकी ने प्रथम रही । हिंदी अंताक्षरी में सीएमओएआई संगठन की टीम प्रथम, बीएमएस द्वितीय और एचएमएस तृतीय रही। समापन समारोह मेँ महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि हिंदी के उपयोग में किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। कर्मी दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें।
