एनएच-49 पर सड़क दुर्धटना में केपीएल के कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा, 1 अक्टूबर। अदानी समूह के द्वारा संचालित पावर लिमिटेड कंपनी के सामने देर रात सडक हादसा हो गया। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दरमियान एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के साथ शव को मरचुरी भिजवाया। इस मामले में आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई।
जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे कोरबा पावर लिमिटेड के सामने हाईवे पर यह हादसा हुआ। खबर के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार, निवासी पताड़ी के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश कोरबा पावर लिमिटेड के अंतर्गत अनुबंधित एक कंपनी में नियोजित था। काम करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गईं। घटना के बाद डायल 112 व कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। इस घटनाक्रम को लेकर अभी भी ग्रामीणों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलू पर नजर रखे हुए हैं, इस तरह के दावे किए जा रहे हैं।
