दिशा योजना के तहत निःशुल्क आवासीय नीट-जेईई कोचिंग की प्रावधिक मेरिट सूची जारी

अभ्यर्थी 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा, 28 सितंबर 2026/ डीएमएफटी कोरबा की पहल ‘दिशा’ के तहत जिले के विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्राप्त आवेदनों की जाँच के बाद प्रावधिक पात्रता एवं मेरिट सूची तैयार की गई है। सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के लिए कक्षा 11वीं एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कक्षा 11वीं के लिए आवेदक को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। ड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक तथा वर्तमान वर्ष में नीट या जेईई की तैयारी के लिए ड्रॉप लिया होना आवश्यक है। आवेदक का कोरबा जिले का मूल निवासी होना भी अनिवार्य है। विद्यार्थियों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

प्रकाशित सूची में विद्यार्थी का नाम, प्राप्तांक, पात्रता, श्रेणी, निवास, आवेदन संबंधी जानकारी या मेरिट निर्धारण को लेकर किसी आवेदक अथवा अभिभावक को आपत्ति हो, तो वे आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख सहित 3 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा में लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा में प्राप्त दावा-आपत्तियों की जाँच और निराकरण के बाद अंतिम पात्रता एवं मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 8305773677 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the word