ओजोन परत के संरक्षण के लिए जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता: श्री सिंह

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर एचटीपीएस में हुए जनजागरूकता के कार्यक्रम

कोरबा 18 सितंबर 2026  – हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और ओजोन परत के महत्व को रेखांकित करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह द्वारा ओजोन परत को पृथ्वी के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच बताते हुए इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों के एक बड़े हिस्से को रोककर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस (16 सितंबर) मनाया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, केएनबी राव, एके. शाह और एसके नायर की गरिमामयी उपस्थिति रही।  पाली रसायनज्ञ प्रदीप देवांगन द्वारा पाॅवर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए ओजोन परत पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं उसके बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस वर्ष 2026 की थीम  है- ‘‘शीतित ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही’’ (ळसवइंस ।बजपवद वित ं ब्ववसमत च्संदमज)। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जागरूकता लाने के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ओजोन परत संरक्षण विषय पर नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजयी प्रतिभागियों आलोक कुमार रात्रे, मनोज पटेल और सूर्य प्रकाश जायसवाल को कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) श्री विकास उईके ने किया।

Spread the word