दीपका में आज से 20 सितंबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

कोरबा 14 सितम्बर। स्नेह मिलन भवन प्रगति नगर दीपका में 14 से 20 सितंबर तक दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन भागवत आचार्य पं. प्रभाकर पाण्डेय रीवा वाले करेंगे।

आयोजक नंद किशोर अग्रवाल एवं डेंटोलिया बिंदल परिवार ने बताया कि सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। 14 सितंबर को प्रथम दिवस नगर में महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Spread the word