रिक्त ब्लॉकों में शिक्षा अधिकारी की पदस्थापनाः जितेंद्र साहू कोरबा, गोपाल प्रसाद वर्मा बने करतला बीईओ

कोरबा 13 सितंबर। जिले में कोरबा एवं करतला ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने नियमित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना कर दी है। रजगामार के प्राचार्य जितेंद्र साहू कोरबा बीईओ और गढ़उपरोड़ा में प्राचार्य रहे गोपाल प्रसाद वर्मा को करतला बीईओ के रूप में पदस्थ किया गया है।

गौरतलब हो कि कोरबा ब्लॉक में पदस्थ बीईओ संजय अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए थे वहीं करतला विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उक्त दोनों स्थानों पर प्रभारी एबीईओ के रूप में अधिकारी पदस्थ थे जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दोनों विकासखंडों के लिए स्थाई शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार रजगामार प्राचार्य जितेंद्र साहू को कोरबा विकासखण्ड का बीईओ और गढ़ उपरोड़ा में प्राचार्य रहे गोपाल प्रसाद वर्मा को करतला बीईओ के रूप में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। दोनों ही बीईओ ने अपने अपने स्थान पर पदभार ग्रहण कर लिया है।

Spread the word