दुकानों के सामने सामान रखा तो होगी कार्रवाई, दीपिका में कारोबारियों की हुई बैठक


लेकर नगर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बजरंग चौक समेत कटघोरा रोड और पाली रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नगर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यवस्था सुधारने की रणनीति बनाई।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, सीएमओ नेतराम रत्नेश, थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। राखी पर्व को देखते हुए बाजार में संभावित भीड़ और उससे उत्पन्न होने वाले जाम पर चर्चा हुईं। सीएमओ ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों के सामने फुटपाथ अथवा मुख्य मार्ग की ओर सामान रखकर बिक्री न करें। दुकान का सामान निर्धारित सीमा रेखा के भीतर रखे। सडक और फुटपाथ पर सामान फैलने से त्योहार के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। बैठक में व्यापारियों से अपने ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सहयोग करने कहा गया।

थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने स्पष्ट किया कि दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसलिए व्यापारी का दायित्व बनता है कि ग्राहकों को व्यवस्थित पार्किंग के लिए प्रेरित करें और सडक पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग न होने दे। बैठक में सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह, मो. अनीस, दिलीप सिंह, महेश मित्तल,अनूप अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,जितेश अग्रवाल,नीरज सिंह,सुमित गुप्ता,संजय अग्रवाल,रंजन सिंह,आशुतोष तिवारी,आदित्य अग्रवाल समेत अनेक व्यवसायी उपस्थित थे ।

Spread the word