15 अगस्त को बंद रहेगा पशुवध कार्य

कोरबा 13 अगस्त 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 15 अगस्त 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

 उक्त तिथि में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 15 अगस्त  को स्वतंत्रता दिवस के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथि में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Spread the word