सियान गुड़ी’ में 500 वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान, तीन दिवसीय समारोह आज से शुरू

कोरबा 23 जुलाई। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 23 से 25 जुलाई 2026 तक ‘सियान गुड़ी’ (एमआईजी-48, आर.पी. नगर, कोरबा) में तीन दिवसीय ‘500 पंजीकृत बुजुर्गों का सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके अनुभवों का आदान-प्रदान कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जोड़ना है।

सम्मान, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, प्रेरणादायक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन और सभी पंजीकृत बुजुर्गों को स्नेह उपहार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें अनूप जलोटा फेम केशव चंद्रा एवं दीपक कंवर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

ये होंगे मुख्य अतिथिः-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता करने वाले अतिथियों में शामिल हैं-
डॉ. चरणदास महंत – पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़
ज्योत्सना चरणदास महंत – सांसद, कोरबा लोकसभा क्षेत्र एवं सदस्य, कोयला सलाहकार समिति
विशिष्ट अतिथि रहेंगे उपस्थित
समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी भी शामिल होंगे। प्रमुख अतिथियों मेंकृ
जय सिंह अग्रवाल (पूर्व मंत्री)
एन.के. साहू (महाप्रबंधक, खनन, एसईसीएल दीपका)
डॉ. गोपाल कंवर (संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय)
हरिश परसाई
इंजी. राजकिशोर प्रसाद (पूर्व महापौर)
केदारनाथ अग्रवाल (समाजसेवी एवं संभागीय अध्यक्ष, एचएमएस)
फूल सिंह राठिया (विधायक, रामपुर)
डॉ. कमल किशोर सहारे (डीन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय)
इंजी. पोषक महंत
मनोज चौहान (जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष)
मुकेश राठौर (जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष)
रमेश जायसवाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने जिले के सभी पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मान समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the word