हाईवे पर दो माह से बीचोबीच खड़ा है हाइवा

कोरबा। कोरबा-चांपा हाइवे पर उरगा के पास एक राखड़ लोड हाइवा लगभग दो माह से सडक़ के बीचोबीच खड़ा है, जिससे आवागमन में बाधा आ रही है। वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

इस ओर न तो यातायात पुलिस ध्यान दे रही है न ही उक्त हाइवा को मार्ग से हटाने के लिए उसका मालिक ही प्रयास कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की है कि हाइवा को तत्काल हटाने के लिए कार्यवाही की जाए।

Spread the word