जनदर्शन में हंगामा, लोजपा नेता और खाद्य निरीक्षक के बीच तीखी बहस

कोरबा। कलेक्टर जनदर्शन के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे और खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर के बीच तीखी बहस हो गई। राजकुमार दुबे ने आरोप लगाया कि शिकायत पर आपत्ति जताने के बाद खाद्य निरीक्षक ने उन्हें फर्जी मामलों और एससी/एसटी एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
दुबे ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, खाद्य निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जिला खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक के बीच कथित रिश्तेदारी की जांच की मांग की है। उन्होंने खाद्य विभाग में भाई-भतीजावाद और पीडीएस व्यवस्था में अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं।
फिलहाल मामले में खाद्य निरीक्षक या खाद्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
