एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने किया वृक्षारोपण

कोरबा 07 जुलाई। चोटिया।जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी चोटिया स्थित स्थानीय सेजेस, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में सोमवार, 6 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अतिथियों के स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ हुई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ,ने विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करे। डॉ. पवन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। यदि हम आज पेड़ लगाएंगे और उनकी सुरक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस.के. दिनकर ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, विष्णु यादव, राजेश जायसवाल, कोटवार हेमलता मानिकपुरी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का विशेष माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पौधों की ौर नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रकृति से जोडने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Spread the word