ओमपुर सोसायटी भवन निर्माण कार्य के स्थान को लेकर विवाद


कोरबा 28 जून। ग्राम पंचायत रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसायटी भवन) निर्माण कार्य के स्थान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत रजगामार की उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया, उषा देवी कुर्रे जनपद सदस्य रजगामार सहित ओमपुर सोसाइटी से प्रभावित वार्ड पंच श्रीमती पुष्पा सिंह मरावी, श्रीमती शारदा उइके, आमदन के पांच चरण कुंवर अगरिया,राधाबाई , अज्ञात यादव, अर्चना चौहान सहित ग्रामीणो ने जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य को ओमपुर मेन क्लब परिसर में कराने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया कि ओमपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने की स्वीकृति जिला प्रशासन ने पिछले कार्यकाल में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर तत्कालीन सरपंच श्रीमती रामूला राठिया ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर ओमपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने एवं भवन निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई थी प्रशासन ने इस विषय को संज्ञान में लेकर ओमपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने की स्वीकृति प्रदान की एवं भवन निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी थी, किंतु सरपंच हरि सिंह राठिया एवं सचिव भारत लाल श्रीवास द्वारा वार्ड ओमपुर सोसाइटी के प्रभावित वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक 10 वार्ड पंचों एवं आमाडाड वार्ड सहित ग्राम के लगभग 15 पंच की सहमति के बिना ग्रामीणों के मांग के विपरीत भवन निर्माण का कार्य छुईडोढा स्कूल के पिछे किसान के निजी भूमि में निर्माण कराया जा रहा है। उपसरपंच ने आरोप लगाया कि चयनित स्थल पर खाद्यान्न सामग्री की सुरक्षा, आवागमन की सुविधा तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही सोसाइटी से प्रभावित ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण मेन क्लब परिसर में कराया जाना ग्रामीणों के हित में होगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश कुमार निर्मलकर ने ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच एवं सचिव को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि उक्त निर्माण कार्य की औचित्यपूर्ण जांच एवं प्रतिवेदन प्राप्त होने तक निर्माण कार्य प्रारंभ न किया जाए। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आगामी आदेश जारी होने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।

उप सरपंच पूनम चौरसिया ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच के द्वारा भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के वार्डो मैं लगातार उपेक्षा किया जा रहा है शासन से स्वीकृत ओमपुर में दो नवीन आंगनबाड़ी स्वीकृत है जिसका निर्माण पूर्व कार्यकाल में ही प्रारंभ कर दिया गया था लेकिन वर्तमान सरपंच हरि सिंह राठिया ओमपुर के विकास कार्य को होने नहीं देना चाह रहे हैं जिससे आंगनवाड़ी में पढने वाले बच्चे के पास भवन विहीन होने से उन्हें शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत रजगामार मे छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जहां ओमपुर के सैकड़ो ग्रामीणों ने सोसाइटी भवन ओमपुर का निर्माण कार्य के स्थल गलत ढंग से मनमाना तरीके से किए जाने को लेकर विरोध किया गया ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी में सचिव के द्वारा कोई भी ग्राम सभा का प्रस्ताव दर्ज नहीं किया गया ग्राम सभा की कार्यवाही को मनमाना बताया गया उप सरपंच ने भ्रष्टाचार से जुड़े आप भी लगाए हैं उन्होंने कहा है कि विगत एक डेढ़ वर्ष पंचायत कार्यकाल का बीत चुका है लेकिन वर्तमान सरपंच हरि सिंह राठिया के द्वारा शासन से स्वीकृत ओमपुर के विकास कार्य को अवरोध करते हुए लगातार 15 वे वित्त मध्य एवं मूलभूत से लाखों रुपए का आहरण बिना कोई पंचायत मे कार्य कराये मनमाना ढंग से किया गया है। ग्राम ओमपुर के विकास कार्य को अवरोध करने में लगातार ध्यान दिया जा रहा है और भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को वार्डों के विकास कार्य को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है जनता में लगातार आक्रोश का माहौल है पूर्व कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं किया जा रहा है उच्च अधिकारी के आदेश निर्देशों का लगातार और अवहेलना की जा रही है। भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में जांच टीम गठित किया गया है। पूनम चौरसिया ने यह भी कहा कि समिति भवन ओमपुर के लिए स्वीकृत हुआ है लेकिन निर्माण कार्य ओमपुर में ना कराकर छुईढोड़ा आश्रित ग्राम में कराया जा रहा है।

उप सरपंच एवं संबंधित वार्ड के पंचों के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा गलत स्थान पर किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा तथा उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है आखिरकार ग्राम पंचायत रजगामार में करोड़ों रुपए पंचायत के बैंक खाते में होने के बाद भी ओमपुर के वार्डो का एवं भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के वार्डो को सरपंच हरि सिंह राठिया दुर्भावना बस विकास कार्य को क्यों रोकने में लगे हुए हैं एवं वाहा होने वाले विकास कार्य को क्यों नजर अंदाज की जा रही है। क्या वर्तमान सरपंच विकास का कार्य को अवरोध करके सरपंच हरि सिंह राठिया अपना जेब भरने के उद्देश्य से बड़े-बड़े भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। सवालिया निशान बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट एवं आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई है।

Spread the word