तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन नाबालिग बाल-बाल बचे

कोरबा में बुधवार शाम करीब 6 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वाहन कई बार पलट गया।
हादसे के वक्त कार में 17 से 18 वर्ष के तीन नाबालिग सवार थे, जो सीट बेल्ट और एयरबैग के कारण गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। तीनों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
