जांजगीर-चांपा में दर्दनाक घटना: पिता ने दो मासूम बच्चों संग की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या की हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिता रमेश कुमार पटेल (35) ने अपने दो मासूम बच्चों आदर्श (3) और अभिनव (2) के साथ जहर सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था और वह मायके चली गई थी। पत्नी के वापस आने से इनकार के बाद रमेश घर लौट आया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Spread the word