पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन 17 जून को प्रातः 11 बजे से

कोरबा 16 जून 2026 – प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव का आयोजन 17 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में किया जायेगा, यह आयोजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्रीमती संजूदेवीराजपूत की अध्यक्षता एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौपते हुये सफल आयोजन के निर्देश दिये हैं।

यहॉं उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पीएम   स्वनिधि महोत्सव शिविरों का आयोजन अपने जोन कार्यालयों में किया जा रहा है तथा प्रत्येक जोन में दो-दो दिन शिविर लगाये जा रहे हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री  स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत शहरी पथी विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ने तथा पथ विक्रेताओं के लिये सूक्ष्म ऋण पहुंच, सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने आदि से जुडे़ विविध कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में इन शिविरों के आयोजन के साथ-साथ 17 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में पीएम स्वनिधि महोत्सव का वृहद आयोजन निगम द्वारा किया गया है, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु आदेश जारी करते हुये निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्री पवन वर्मा व कार्यपालन अभियंता तपन तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है, साथ ही महोत्सव की विभिन्न तैयारियों व कार्य संपादन हेतु निगम के विभिन्न अधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौपते हुये महोत्सव के सफल आयोजन के निर्देश दिये हैं। 

Spread the word