कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा 11 जून 2026/ जिला कोरबा अंतर्गत विभागीय पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डीएमएफ मद अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त 9 पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा में 25 जून 2026 को सायं 04 बजे तक आवेदन पत्र सह शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों का एक सेट स्व-प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। नियम, शर्तें, आवेदन एवं विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
……………
आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
कोरबा 11 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चोरभट्ठी जिला कोरबा में सत्र 2026-27 में व्यवसाय कोपा में 48 सीट एवं फिटर में 20 सीटों में प्रवेश होना है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
……………..
