प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास.. भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ ने मनाया उत्सव

कोरबा 10 जून। भाजपा के राजनीतिक इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला मील का पत्थर बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आधुनिक भारत के लोकतांत्रिक युग में लगातार 4,399 दिनों से अधिक समय तक सरकार के मुखिया के रूप में रहने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया. जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उनके निरंतर सफल नेतृत्व के लिए कोरबा के विभिन्न मंदिरों व गुरुद्वारों में पूजा अर्चना, भजन कीर्तन और अरदास का आयोजन किया। इसी क्रम में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला कोरबा के द्वारा कौशल्या माता मंदिर (भवानी मंदिर) में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ व पूजा अर्चना कर महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा – “यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का सम्मान”

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल क्रांति और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे और अटूट विश्वास का प्रतीक है.

इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, कोरबा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, प्रदेश सहसंयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ युगल कैवर्त्य, जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ किशन कैवर्त, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अजीत कैवर्त, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मछुआरा प्रकोष्ठ श्रीमती पूनम कैवर्त , सहसंयोजक प्रकाश केवट, रामदयाल निषाद, श्रीमती प्रमिला निषाद, दिलचंद निषाद, गोवर्धन केवट,श्रीमती महिमा, श्रीमती शकुंतला, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गौरी केवट, श्री आसाराम, श्री जेल्हू राम, श्रीमती झाड़ी बाई, श्रीमती पिंकी, श्रीमती सुनैना, श्रीमती ज्योति, श्रीमती बिंदा, श्रीमती शारदा, श्रीमती रूपा, श्रीमती प्रीति कैवर्त ,श्री शनि कैवर्त, श्री खुशहाल, श्रीमती एस धीवर, श्री प्रमोद केवट, श्रीमती अहिल्याबाई, आदित्य चौधरी, डॉक्टर सुंदर केवट, कमल कुमार कैवर्त, देवनाथ केवट, बिहारी लाल केवट, श्रीमती रेणु कैवर्त, श्रीमती उर्मिला कैवर्त सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य भक्तजन उपस्थित थे।

Spread the word