कोरबा-कुसमुंडा के जर्जर सड़कों का हुआ कायाकल्प, राहगीरों को मिली राहत

कोरबा 10 जून। इस मानसून में कोरबा से कुसमुंडा आने-जाने वाले राहगीरों को जर्जर सडकों और जानलेवा गड्ढों से बड़ी राहत मिलने जा रही है। वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही इस रूट की प्रमुख सडकों का कायाकल्प कर दिया गया है। सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

फोरलेन निर्माण के बावजूद सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक के पास सडक की स्थिति बेहद खस्ताहाल थी। धूल और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल था। अब एसईसीएल द्वारा गेवरा रोड स्टेशन से इमली छापर चौक होते हुए चर्च कॉम्प्लेक्स तक के व्यावसायिक मार्ग का नए सिरे से डामरीकरण कराया गया है। मजबूत बेस के साथ तैयार की गई इस सडक पर डामर की मोटी परत चढ़ाई गई है। आपको बता दें यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक बनाने चक्काजाम आंदोलन के साथ साथ प्रदर्शन किए जिसके बाद यह संभव हो पाया।

Spread the word