संदेशखाली में सात साल बाद बड़ा एक्शन, तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में 10 आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में 2019 के लोकसभा चुनाव बाद हुई हिंसा में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या मामले में सीबीआई ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां का करीबी कादेर मोल्ला भी शामिल है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से जुटाए गए सुबूतों, गवाहों के बयान और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद आठ जून को संदेशखाली में हुई हिंसा में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
