बीएनआई रायपुर ने घोषित किए नए लॉन्च एम्बेसडर्स, व्यापारिक नेटवर्किंग को मिलेगी नई दिशा

रायपुर। बीएनआई रायपुर द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शहर के युवा एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों सागर माखीजा, सागर जनेजा, शुभम बालाजी एवं संगीत अग्रवाल को आधिकारिक रूप से “BNI Launch Ambassador” घोषित किया गया। यह घोषणा रायपुर के व्यावसायिक जगत के लिए गर्व और हर्ष का विषय मानी जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं व्यवसायियों ने सभी नव-नियुक्त लॉन्च एम्बेसडर्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह टीम रायपुर में व्यापारिक नेटवर्किंग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीएनआई विश्व की सबसे बड़ी बिजनेस नेटवर्किंग संस्था मानी जाती है, जो “Givers Gain” की भावना के साथ व्यवसायियों को एक मजबूत मंच प्रदान करती है।
इस अवसर पर सभी लॉन्च एम्बेसडर्स ने कहा कि उनका उद्देश्य रायपुर के व्यापारियों एवं उद्यमियों को एक सकारात्मक और सशक्त नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को नए अवसर प्राप्त हों।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने इस उपलब्धि को रायपुर के व्यवसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी एम्बेसडर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
