अग्रवाल सभा की नवीन कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कोरबा 23 मई। अग्रवाल सभा नवीन कार्यकारणी 2026-28 के नवनिर्वाचित पदाधिकारीय का शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रागंण में विगत दिनों संपन्न हुआ ।शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्षता त्वरित पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा के राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा कि गई मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी के रूप में एन.आर.ग्रुप रायगढ़ के संजय अग्रवाल उपस्थित हुये।

इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि व सभी के द्वारा महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना व दीपप्रज्जवल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी नवीन कार्यकारणी को हार्दिक बधाई दी जैसे पूर्व में भी सभी के द्वारा कार्य किया गया उसी प्रकार से नवीन कार्यकारणी भी कार्य करें । मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल उपाध्यक्ष आशीष गोयल कोषाध्यक्ष महावीर केडिया व अग्रवाल सभा के मनोनित सचिव शिव कुमार अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई द्यइसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारे द्वारा पुरी निष्ठा से कार्य किया जायेगाद्य वर्तमान में अग्रवाल समाज को नये भवन कि आवश्यकता है उसे सभी के सहयोग से पुरा किया जायेगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एन.आर.ग्रुप रायगढ़ के संजय अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा आगे रहता है महाराजा अग्रसेन ने एक ईट एवं एक रूपये का चलन शुरू किया यह समाज को जोडने एवं साथ लेकर चलने का हर व्यक्ति को सम्मान पुर्वक आगे बढने का अधिकार था हम उसी भावना को पुनरू जीवत करे । अग्रवाल समाज शिक्षा, गो सेवा, चिकित्सा एवं अन्य समाजिक कार्यो में आग्रनीय है हिन्दुस्तान में दानदाताओं में अग्रवाल समाज सबसे आगे रहा है हमारे प्रयास होना चाहिए। समाज में शिक्षा से कोई भी बचित नहीं होना चाहिए । कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने नवीन कार्यकारणी शपथ के पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशीष खेतान के द्वारा नवनिर्वाचन पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारीयों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया । अग्रवाल सभा कि कार्यकारणी में कनिष्ठ उपाध्यक्ष-दिव्यानंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष-संतोष अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, राजेन्द्र चिड़ीपाल, पवन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम सेवक अग्रवाल, निदेशक- जुगल किशोर अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राजकुमार मोदी सह सचिव दृ मधु डिडवानिया, सह कोषाध्यक्ष दृ दीपक मित्तल, व्यवस्था प्रमुख- नरेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अरविंद सिंघानिया, मनीष पोद्दार, नितीश डालमिया, सतीश गुप्ता, शशि सिंघल, राज सिंघल, सचिन अग्रवाल, आकाश सिंघानिया, गणेश अग्रवाल, जीमी अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, आरक्षण प्रभारी- बृजमोहन अग्रवाल, सांस्कृतिक प्रभारी- दिलीप अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रभारी- अनिल अग्रवाल, विधिक सलाहकार -बद्री प्रसाद मोदी, संतोष मोदी, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल शामिल है इसके साथ ही श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय, श्री अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति व श्री माता माधवी देवी गौ सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, एवं श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, के पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई।

Spread the word