झारखंड में नक्सलवाद को झटका, 27 माओवादियों ने किया सरेंडर

रांची। झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया। Ranchi स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और Central Reserve Police Force (CRPF) अधिकारियों की मौजूदगी में इन उग्रवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान इलाके के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन Jharkhand Jan Mukti Parishad (JJMP) के सदस्य शामिल हैं। इनमें 8 हार्डकोर नक्सली ऐसे भी हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 6 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख और एक महिला नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने INSAS राइफल, SLR, पिस्टल, हजारों कारतूस और वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में हथियार भी सुरक्षा बलों के हवाले किए। पुलिस के मुताबिक ये सभी उग्रवादी हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, विस्फोट और लेवी वसूली जैसे 426 मामलों में शामिल रहे हैं।

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा।

Spread the word