ट्रंप की हत्या पर ईरान में ₹558 करोड़ इनाम प्रस्ताव का दावा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचा हड़कंप

तेहरान/वॉशिंगटन । ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में एक सनसनीखेज दावा सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि ईरान की संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के बदले लगभग 50 मिलियन यूरो (करीब ₹558 करोड़) के इनाम का प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने दावा किया है कि सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों ने ‘काउंटर-एक्शन’ नाम से एक मसौदा तैयार किया है, जिसमें यह प्रस्ताव शामिल है।

दावा किया गया टारगेट लिस्ट में और नाम भी शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव में केवल ट्रंप ही नहीं, बल्कि इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर को भी कथित रूप से निशाना बनाने की बात कही गई है।

अजीजी के हवाले से कहा गया है कि इन नेताओं पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ कथित भूमिका के कारण यह “जवाबी कार्रवाई” प्रस्तावित है।

हैकिंग ग्रुप और ‘किल ट्रंप’ कैंपेन का दावा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक हैकिंग ग्रुप ‘हंडाला’ ने ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ कथित अभियान के लिए वित्तीय समर्थन की बात कही है और इसे एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के जरिए संचालित बताया गया है।

ईरान की ओर से बयान

इब्राहिम अजीजी के हवाले से कहा गया है कि यह प्रस्ताव “जवाबी अधिकार” के तहत तैयार किया गया है और संसद में इससे जुड़े कई सुरक्षा विधेयक भी विचाराधीन हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर किसी व्यक्ति या समूह द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उसे भारी इनाम देने का प्रावधान किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय तनाव की आशंका

यह खबर ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति में है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the word