पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, कटघोरा में शोक

कोरबा। जिले के झोराघाट में पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन, पिता ताजुद्दीन, अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद परिजनों और लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अलाउद्दीन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही Katghora Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the word