मोदी और शाह की जोड़ी ने प. बंगाल में फहराया भगवा ध्वज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में दीदी ममता बनर्जी का घमंड चूर-चूर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल में भी भगवा ध्वज फहरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

आपको बता दें की पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों के लिए 77 केंद्रों पर गिनती हो रही है. राज्य में दो चरणों में मतदान 29 अप्रैल को पूरा हुआ था और रिकॉर्ड 92.47% मतदान दर्ज किया गया था. दक्षिण 24 परगना की फलता सीट पर मतदान रद्द होने के कारण वहां 21 मई को पुनर्मतदान होगा. इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या पहले घोषित 87 से घटाकर 77 कर दी गई है.

चार अन्य राज्यों के साथ आज सुबह 8 बजे पश्चिम बंगाल में भी मतगणना की शुरुआत हुई। भाजपा ने शुरू से ही ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस पर अपनी बढ़त बना ली। दोपहर होते-होते पश्चिम बंगाल में भागवत ध्वज फहर गया है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है।

Spread the word