सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत

कोरबा. सर्वोच्च न्यायालय न्याय को आमजन तक सरल और सुलभ बनाने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत 2026) का आयोजन कर रहा है। यह विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने बताया कि सुलह बैठकों की प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका व उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों/समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में हो रही हैं। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई है। पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से सुलह बैठकों में शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। अपने मामलों को इसमें शामिल करने के लिए सर्वोच्च + न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म 21 मई तक भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के 011-23115652, 011-23116464 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the word