तरदा लूट मामले में दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

कोरबा 25 अपै्रल। उरगा पुलिस ने कुछ लोगों को भारतमाला सडक पर रोक कर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों तरदा क्षेत्र में रात्रि को लूट की घटना हुई थी। शातिर किस्म के अपराधिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम देते हुए वाहन चालको को निशाने पर लिया था, जो इस रास्ते पर आवागमन कर रहे थे। डरा धमका कर उनसे मोबाइल नगदी और अन्य सामान की लूट की गई थी। पीडित पक्ष के द्वारा पुलिस थाना में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अपराधियों के हलिया और बोलचाल के अंदाज की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। अब कुछ दिन पहले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो फरार चल रहे थे।
बताया गया कि दो आरोपियों ने हाल में ही कोर्ट में सरेंडर किया जिस पर अगली कार्रवाई के तहत हमने उनकी रिमांड ली है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए यह पता करने का प्रयास किया जाएगा कि यह लोग किस गिरोह के साथ जुड़े हैं और उसने कहां-कहां इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है।
