नगर पालिका दीपकाः अतिक्रमण के मामले में गिनती के लोगों को नोटिस जारी, बढ़ा विवाद

कोरबा-दीपका 20 अपै्रल। सुशासन के राज को लेकर छत्तीसगढ़ की बात यहां-वहां होती है और इसके जरिए बताने की कोशिश होती है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। इन सबके बीच नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण के मामले में गिनती के लोगों को नोटिस जारी करने से विवाद खड़ा हो गया। वजह यह है कि बड़े झाड़ के जंगल पर सैकड़ों का कब्जा है।

हाल में ही इस तरह के नोटिस चुनिंदा लोगों को जारी किए गए हैं। लोगों ने अपने तरीके से इसका जवाब देने की व्यवस्था की है। लेकिन नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जाने से कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि जिस इलाके में बेजा कब्जा को लेकर नगर पालिका ने नोटिस देने की मानसिकता बनाई और इस काम को किया, उसने इस बात को जानबूझकर नजरअंदाज किया कि मौके पर अतिक्रमण करने वालों की संख्या सैकड़ों में है। चुनिंदा को छोडकर बाकी को अपने मन से छोड़ा या किसी दबाव में, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। अब नोटिस दिए जाने पर कामकाज के तरीके विवादों के घेरे में है। जानकारी मिली है कि नगर पालिका के गठन से लेकर अब तक जो भी अध्यक्ष बना, उसका खुद का निर्माण बेजा कब्जा क्षेत्र में रहा है, चाहे जमीन सरकार की रही या फिर एसईसीएल की।

Spread the word