एनसीसी के तत्वावधान में ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा

बिलासपुर। 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की विशेष भूमिका रही। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
