कोरबा 6 अप्रैल। सर्व यादव समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण कर लिया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन महापौर संजू देवी राजपूत चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और यादव समाज अध्यक्ष रमेश यदु समेत अन्य पदाधिकारियो ने कार्यक्रम मे उपस्थिति रहे।

बाल्को कोरबा के न्यू शांति नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सर्व यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने यदुवंशियों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सदा से ही धर्म पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहा है। उन्होंने बताया मंत्री होने के नाते वह सभी समाज के लोगों को सुविधा प्रदान कराने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामकुमार यादव ने यादव समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के अथक प्रयास का उल्लेख करते हुए कहा कि वह सतत प्रयत्नशील है कि यादव समाज को उसका अधिकार मिले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं रमेश यदु और महापौर संजू देवी राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। रमेश यदु द्वारा भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर यादव समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया।

समारोह में सर्व यादव समाज के प्रांतीय संरक्षक कमलेश यादव प्रदेश महामंत्री डॉ संतोष यादव महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष नाथूलाल यादव केदार यादव समेत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

Spread the word