राज्यपाल ने सुनीं हनुमंत कथा, सामूहिक विवाह में हुए शामिल

कोरबा 01 अपै्रल। प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका संक्षिप्त प्रवास पर कोरबा जिले के ढपढप बांकीमोंगरा पहुंचे। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा सुनी। सर्वमंगला मंदिर कोरबा के तत्वाधान में आयोजित 108 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में भी राज्यपाल शामिल हुए।

उन्होंने नव दंपत्तियों को अगले सफर की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने आयोजन की सराहना की और कहा कि वातावरण को सद्भावनापूर्ण बनाने के लिए ऐसी कोशिशें होनी चाहिए। इससे पहले राज्यपाल के यहां पहुंचने पर अधिकारियों और आयोजकों ने उनकी अगवानी की।

Spread the word