श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे आज विविध धार्मिक आयोजन

कोरबा 1 अपै्रल। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा। 2 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे से 12.00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12.00 बजे से 1.30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1.30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।
