स्वर्णबिंदू बनाता है बच्चों को मजबूतः डॉ. नागेन्द्र शर्मा

कोरबा 29 मार्च। चलो आयुर्वेद की ओर’’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेसन प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे जानकारी दी गई।
स्वर्ण प्राशन के बारे में डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुद्ध स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी , वचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि से बनी हुई दिव्य औषधि है। जो बच्चो को विलक्षण प्रतिभाशाली बनाने के लिये अमृततुल्य वरदान है। जिसे पुष्य नक्षत्र में देने से बच्चो की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढने के साथ साथ उनकी स्मरण शक्ति तीव्र होकर उनकी रचनात्मक एवं क्रियात्मक विकृतियां दूर होती हैं। शिविर में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष शिव जायसवाल, गजेंद्र राठौड़, प्रत्युष हनी सक्सेना, पतंजलि युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय कुर्मवंशी, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम साहनी, नेहा महंत एवं प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
