कोरबा में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार: 108 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

कोरबा, छत्तीसगढ़। ऊर्जाधानी कोरबा के ग्राम ढप-ढप में भक्ति और सेवा का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा की अमृत वर्षा होगी। कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति ने इस पांच दिवसीय महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
आयोजन की मुख्य झलकियां:
- भव्य कलश यात्रा: कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मार्च को होगा, जिसमें 21,000 महिलाएं विशाल और निःशुल्क कलश यात्रा निकालेंगी।
- दिव्य दरबार: भक्तों का बहुप्रतीक्षित ‘दिव्य दरबार’ 30 मार्च को सजेगा, जहाँ लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
- सामूहिक विवाह: सामाजिक सरोकार के तहत 1 अप्रैल को कथा स्थल पर 108 दिव्यांग एवं जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।
- सेवा संकल्प: महोत्सव के दौरान पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। साथ ही 29 मार्च को ‘अपना घर सेवा आश्रम’ के नवीन भवन का संकल्प लिया जाएगा।
- त्रिशूल दीक्षा: 31 मार्च को बजरंग दल द्वारा विशेष त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सुरक्षा और व्यवस्था:श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए आयोजन समिति के जुड़ावन सिंह ठाकुर, डॉ. पवन सिंह, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह,अमरजीत सिंह , राणा मुखर्जी व अन्य पत्रकार वार्ता में बताया कि विशाल पंडाल, शुद्ध पेयजल और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए हैं। समिति ने समस्त अंचल वासियों से इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
सुरक्षा और व्यवस्था:
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए आयोजन समिति के जुड़ावन सिंह ठाकुर, डॉ. पवन सिंह, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह,अमरजीत सिंह , राणा मुखर्जी व अन्य पत्रकार वार्ता में बताया कि विशाल पंडाल, शुद्ध पेयजल और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए हैं। समिति ने समस्त अंचल वासियों से इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
