घंटाघर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट, VIDEO वायरल…कोरबा में बढ़ती घटनाओं से दहशत

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक को कुछ लोग घेरकर मुक्कों से जमकर पीट रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट जारी रही।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

तीन दिन में तीसरी घटना, बढ़ी चिंता

कोरबा में लगातार बढ़ रही मारपीट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी घटना है—

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास शराब के नशे में युवक द्वारा गार्ड की पिटाई
  • सिविल लाइन क्षेत्र में स्कॉर्पियो चालक की पिटाई
  • और अब घंटाघर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट

इलाके में दहशत का माहौल

घंटाघर जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Spread the word