दीपका कॉलोनी नवरात्र के 7 वें दिन कालरात्रि स्वरूप में हुई मां दीपेश्वरी की पूजा

कोरबा 25 मार्च। चौत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर आजाद चौक दीपका कॉलोनी स्थित मां दीपेश्वरी मंदिर में माता का श्रृंगार मां कालरात्रि देवी के रूप में किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। मातृ सेवक वृंद समिति एवं पुजारी आकाश महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना जारी है। इस वर्ष मंदिर में 565 तेल तथा 197 घृत ज्योत प्रज्वलित की गई है, जिससे मंदिर परिसर आलोकित हो उठा है।

पार्षद हिमांशु देवांगन और आकाश साहू ने बताया कि दीपेश्वरी मंदिर में चौत्र नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन सुबह और शाम ढोल, नगाड़े, झांझ, मंजीरे और शंखनाद के साथ मां की आरती की जा रही है। नवरात्र पर्व के चलते मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी है मंदिर क्षेत्र के आसपास मंदिर में माता को अर्पित होने वाले चुनरी नारियल, और पूजा का प्रसाद की दुकान लगी हुई है ।मंदिर में महिला समिति के द्वारा भजन कीर्तन भी किया जा रहा है । यहां मंदिर समिति ने जगराता का आयोजन भी किया गया । मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि दीपेश्वरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक की स्थिति में मंदिर में नवरात्र पर्व विशेष बना रहा है। लोगों को भरोषा है कि प्रदूषणजन्य क्षेत्र में कई प्रकार की आपदा से हम सबको बचाने में दैवीय कृपा का बड़ा योगदान है।

Spread the word