शादी की जिद पर युवक चढ़ा मोबाइल टावर, 4 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, गिरफ्तार

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा।जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया है।

युवती ने बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टावर से उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाने से करीब 200 मीटर दूर की है।

युवक ने कहा कि अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा। परिजनों और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की।

40 फीट ऊंचे टावर पर बैठा रहा युवक

लुंड्रा के छीरोपारा निवासी योगेश यादव (27) मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वो करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया और कहा कि अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब 4 घंटे बाद परिजनों ने उसकी पसंद की लड़की से शादी कराने पर सहमति जताई, जिसके बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया।

Spread the word