पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन एवं शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता एबीवीटीपीएस मड़वा में बुधवार से

जांजगीर 24 मार्च 2026- छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन एवं शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के जूनियर क्लब में बुधवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। खेल प्रतियोगिता 25 से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया होंगे। क्षेत्रीय खेल सचिव केके. टोप्पो एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का समन्वय करेंगे।

Spread the word