युवा मोर्चा जिला मंत्री बने विशाल सचदेव, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में हर्ष

कोरबा 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन विस्तार सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमें विशाल सचदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके जिला मंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है तथा संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि विशाल सचदेव के जमीनी जुड़ाव व सामाजिक पकड़ से आगामी दिनों में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर विशाल सचदेव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज़ को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Spread the word