किशोरी हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज


कोरबा 22 फरवरी। खरमोरा अटल आवास इलाके की एक किशोरी के लापता होने से उसके परिजन चिंतित है। सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन नतीजे सिफर हैं।

प्रतिमा गुप्ता ने 26 जनवरी को अपनी पुत्री के लापता होने के बारे में पुलिस को अवगत कराया है। लगभग एक महीना होने जा रहा है पर किशोरी के सम्बंध में कुछ पता नही चल सका। प्रतिमा को संदेह है कि किसी अज्ञात वयक्ति ने बेटी का अपहरण कर लिया है। वह कहां और किस स्थिति में है, जानकारी नही मिलने से परिजन आशंका से घिरे हुए हैं और बेहद चिंतित है। उन्हें समझ नही आ रहा है कि आखिर मामले में किस तरह से खोजबीन हो रही है।

Spread the word