शिविर में 125 लोगो हुए लाभान्वित

कोरबा 05 फरवरी। नगर के शारदा विहार में माधव संस्कार समिति के द्वारा सामाजिक सरोकार का प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सिविल में काफी संख्या में लोग लाभर्वित हुए।

शिविर का उदेश्य लोगों को रक्तचाप और मधुमेह के खतरों से अवगत कराना था। डॉ स्वप्न विश्वास व डॉ एस सिंह ने लोगों का परीक्षण करने के साथ आवश्यक दवाई निशुल्क रूप से दी गई। अन्य बीमारियों के संबंध में भी लोगों को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया । लोगों को आहार विहार और जीवन शैली को बेहतर करने के बारे में भी सलाह दी गई।

माधव संस्कार समिति ने सेवा गतिविधियों के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया। शारदा विहार में आयोजित शिविर के माध्यम से 125 लोगो को लाभान्वित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम और भी क्षेत्र में करने की योजना है। शिविर में क्षेत्र के पार्षद सुषमा राम शंकर साहू सहित प्रकाश सिंह, रत्नेश शुक्ला, विवेक साहू, विकास साहू, अमृत लाल बत्रा, सुखीराम यादव, दीपक मुखर्जी, नरेश पटेल, अनूप मंडल, नरेश पांडेय, दीपक सन्नी राजपूत, कृष्णा प्रसाद सोनी, अनिल शर्मा, राजकुमार सेठ व गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

Spread the word