नाली में गिरी गाय को सकुशल निकाला गया, निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

कोरबा 03 जनवरी। शहर में लंबे समय से खुली पड़ी नाली में एक गाय गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाली से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना को लेकर रेल संघर्ष समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित नाली काफी समय से खुली पड़ी है, जिसकी जानकारी निगम प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे निगम की उदासीनता और लापरवाही बताया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुली नालियां आम लोगों और पशुओं दोनों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने निगम से जल्द से जल्द नाली को ढंकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
