ब्रेकिंग: नहीं रहे नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर और समालोचक नासिर अहमद सिकंदर

दुर्ग 29 दिसंबर। दुर्ग भिलाई से एक दुखद समाचार मिला है। नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर, हिंदी के शीर्षस्थ कवि और समालोचक नासिर अहमद सिकंदर अब हमारे बीच नहीं रहे। भिलाई दुर्ग की धरती से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर ध्रुव तारा की तरह दमकने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी नासिर अहमद सिकंदर का आज सोमवार 29 दिसंबर 2025 की सुबह दुखद निधन हो गया।
न्यूज एक्शन परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि.!
