यूथ हॉस्टल की टीम ने ओडिसा की धार्मिक यात्रा में जाने अहम तथ्य

ओडिसा इकाई ने किया स्वागत

कोरबा 29 दिसम्बर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा इकाई छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 4 दिन की पुरी धाम की धार्मिक सह शैक्षणिक यात्रा आयोजित की गई। कोरबा, कवर्धा, बिलासपुर, रायपुर के सदस्य इसमें शामिल हुए। डीएसपीएम कोरबा के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने पूजा अर्चना व झंडी दिखाकर सदस्यों को रवाना किया।

इससे पूर्व तकनीकी आयाम जोडने कवर्धा इकाई के साथ सदस्यों ने डीएसपीएम का भ्रमण एके तोमर के नेतृत्व में किया। समय नियोजन के लिये वाहन में कॉर्डलेस माइक्रोफोन, चार्जिंग सुविधा एवं स्पीकर सिस्टम’ की व्यवस्था की गई, जिससे परिचय सत्र, प्रमाण-पत्र वितरण, गायन, अंताक्षरी तथा सदस्यता कार्ड वितरण जैसी गतिविधियाँ सुचारु रूप से हुई। शेड्यूल के तहत 5 इकाई के भिन्न आयु वर्ग के 43 सदस्यों ने श्री जगन्नाथ मंदिर , सूर्य मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, लिंगराज मंदिर, में दर्शन पूजन के साथ धौली शांति स्तूप तथा नंदनकानन प्राणी उद्यान का भी भ्रमण किया गया। नंदनकानन प्राणी उद्यान, समुद्र तट , ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर यहां के इतिहास, संरचना, शिल्प, मान्यता व रहस्यों को जाना। यह कार्यक्रम राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हुई। पी. एल. मिरेंद्र, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती कल्पना, त्रिभुवन, राहुल गुप्ता सुभाष पांडा एवं डॉ. निशांत का महत्वपूर्ण सहयोग एवं समन्वय रहा। आकृति, संकल्प, रवि, डॉ. श्रुति, मयंक सहित अन्य सदस्यों ने बस के भीतर विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का संचालन कर यात्रा को यादगार बनाया।

यात्रा के दौरान युथ हॉस्टल की ओडिशा राज्य शाखा के श्री डेव के नेतृत्व में सुश्री मनस्विनी, पटनायक जी एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से हमारी टीम का स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ओडिशा टीम द्वारा पारंपरिक ओडिया व्यंजन की व्यवस्था की गई। सभी को स्मृति-चिह्न भेंट कर किये गए।

Spread the word