चित्रकारी से दी गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को शहादत

कोरबा 27 दिसम्बर। शासकीय मिनीमाता गर्ल्सकॉलेज कोरबा की छात्राओं ने चित्रकारी में सिक्ख संप्रदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पुत्र फतेह सिंह व जोरावर सिंह की शहादत को उकेरा।
कॉलेज के एनएसएस इकाई की स्वयंसेविकाओं ने नारा लेखन व पोस्टर भी बनाए। छात्रा माधवी ने वीर बाल दिवस के आयोजन पर प्रकाश डाला। उलेश्वरी दास ने वीर सपूतों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य व संरक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने की।
