कंवर समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, शेखर रात्रे जेल दाखिल

कोरबा 19 दिसम्बर। सोशल मीडिया पर कंवर समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी के मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया। इस प्रकरण को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 जिलों में कंवर महासभा द्वारा कार्यवाही हेतु शिकायत ज्ञापन सौंपा गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शेखर सिंह रात्रे, निलंबित फॉरेस्ट गार्ड, बांकी मोंगरा (जिला कोरबा) के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से कंवर समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई।
मामले में थाना बाँकीमोंगरा, जिला कोरबा में भारतीय न्याय संहिता (ठछै) 2023 की धारा 353(2) एवं 299 के तहत अपराध (थ्प्त्) क्रमांक 0213ध्2025, दिनांक 14 दिसंबर 2025 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस जांच के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे दिनांक 17ध्12ध्2025 को न्यायिक हिर सत में जेल भेज दिया गया।
वाई के दौरान कंवर महासभा के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महासभा ने एक स्वर में कहा कि किसी भी समाज की अस्मिता, सम्मान और भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
