लोनर हाथी ने नीमपानी में वृद्धा को मौत के घाट उतारा, पति बचा बाल-बाल


कोरबा 17 दिसम्बर। जिले के चौतमा रेंज अंतर्गत नामपानी गांव में आज तडके लोनर हाथी से हमला कर एक 60 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया जबकि उसके पति ने खाट के नीचे छिपकर जान बचाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार लोनर हाथी द्वारा हमला किए जाने कि यह घटना कटघोरा वन मंडल अतंर्गत चौतमा रेंज के नीमपानी गांव में घटित हुई बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बारी उराव के आश्रित गांव नीमपानी निवासी फूलसुंदरी मंझावार उम्र 60 वर्ष तथा उसका पति घर के बाहार दैहिहाल में सो रहे थे। कि आज तडके 3 बजे के लगभग लोनर हाथी अचानक वहां आ धमका लोनर चिघाड़ को सुनकर महिला जागी और भागने लगी जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया । महिला को भागते देख लोनर ने दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई । बाद मेें लोनर हाथी से उसे पैरो तथा सूड से कूचलकर मार डाला।

लोनर हाथी द्वारा नामपानी गांग में वृद्धा पर किए गए हमले में मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोनर को खदेडने के साथ आवश्यक कार्रवाई की उधर कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को जानकारी दी गई। जिस पर वें स्वयं मौके पर पहुंचे और इस घटना में वृद्धा की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. पवन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में तत्कालिक सहायता राशि रूपए 25 हजार उपलब्ध करायी। डीएफओ श्री निशांत ने बताया कि वन्य प्राणी के हमले में जनक्षति पर शासन की और से 6 लाख रूपए जाने का प्रावधान है सो शेष राशि 5 लाख 75 हजार रूपए सभी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद दी जाएगी।

ज्ञात रहें बिलासपुर वन मंडल के सीपत रेंज से लोनर हाथी कटघोरा वन मंडल में आया है और पिछले चार दिनों से डिविजन के चौतमा रेंज के जंगल में विचरण कर रहा है। चूकिं इस लानर हाथी का व्यवहार काफी आक्रामक है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और गांवों में मुनादी कराने के साथ उन्हें सतर्क भी कर रहा है। बावजूद इसके वन विभाग की चेतावनी को अनदेखा कर ग्रामीण लापरवाही बरत रहे है। इसी लापरवाही का खामयाजा नीमपानी गांव में वृद्धा का भुगतना पड़ा। और घर के बाहर दैहान में सोने के कारण उसकी जान चली गई।

Spread the word