अधिवक्ता मीनू त्रिवेदी के पिता हुए पंचतत्व में विलीन

अधिवक्ताओ में शोक की लहर
कोरबा 19 नवम्बर। नगर के टी.पी. नगर क्षेत्र में निवासरत अधिवक्ता मीनू त्रिवेदी के पिता वी.एल. त्रिवेदी का 17 नवंबर सोमवार को शाम 6 बजे दुःखद निधन हो गया। 80 वर्षीय वी.एल. त्रिवेदी सीएसईबी के सेवानिवृत्त मेंटेनेंस अधिकारी थे। उनके निधन की खबर से परिजन, मित्र, रिश्तेदार, शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के वी.एल. त्रिवेदी अपने पीछे धर्मपत्नी, पुत्रियों माया, सुमन, मीनू सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह उनके निज निवास स्थान प्लॉट नंबर 199, ट्रांसपोर्ट नगर से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम तक गई। गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उन्हें पुत्री मीनू त्रिवेदी ने मुखाग्नि दी।
