Breaking news: शुक्रवार को जगदलपुर में माओवादी सरेंडर का मेगा शो, CM – HM रहेंगे मौजूद

जगदलपुर। शुक्रवार को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में माओवादी सरेंडर का मेगा शो होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में 200 के करीब माओवादी आत्म – समर्पण करेंगे। बस्तर रेंज की पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।
आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित राज्यों में बड़ी संख्या में नक्सली और उनके नेता आत्म- समर्पण कर रहे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में माओवादी संगठन के केंद्रीय स्तर के सदस्य और पोलित ब्यूरो मेंबर भूपति उर्फ़ वेणुगोपाल राव उर्फ़ सोनू दादा ने 60 माओवादियों के साथ हथियार समेत आत्म- समर्पण किया था। इस दौरान सीएम फडणवीस ने सभी को संविधान की प्रतियां सौंपते हुए उनका मुख्यधारा में स्वागत किया।

इसके ठीक बाद छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों की घर वापसी कराई गई। कांकेर जिला भी नक्सल मुक्त होने की कगार पर है। पखांजूर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। कामतेड़ा BSF कैंप में नक्सलियों ने हथियार डाले थे। सुकमा के बाद कांकेर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर हुआ। BSF कैंप में हाई अलर्ट जारी किया गया है। कटगांव में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा हथियारों के साथ सरेंडर कल होगा। आत्मसमर्पण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी में जगदपुर में संपन्न होगा। जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर रूपेश की अगुवाई में करीब 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे। संभवतः यह देश में हथियारबंद नक्सलियों का सबसे बड़ा समर्पण होगा। इनमे 100 से ज्यादा नक्सली घातक हथियारों के साथ पहुंचेंगे। इन हथियारों में एके-47, एसएलआर, थ्री नोट थ्री, बीजेएल जैसे हथियार शामिल है।

इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज की ओर से 16 अक्टूबर 2025 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत निम्नानुसार दी गई है –
■ सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 कैडर, जिनमें वरिष्ठतम माओवादी कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

■ यह निर्णायक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सरकार के मार्गदर्शन में पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन और जागरूक समाज के निरंतर एवं ईमानदार प्रयासों का प्रतिफल है। शांति, संवाद और विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों ने अनेक कैडरों को सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
■ इन माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में *रिजर्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर)* में शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।
